WiFi Calling कैसे करें? (Android या iPhone में)

यदि आपके घर पर भी सही से नेटवर्क नहीं मिलता है, या आप भी बिना पैसे खर्च करें मुफ्त में कॉलिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आप WiFi Calling का उपयोग कर सकते हैं। यदि आपको इसके बारे में नहीं पता है, तो इस लेख में मैंने बताया है, कि WiFi Calling क्या होता है? और एंड्राइड या आईफ़ोन में WiFi Calling कैसे करते हैं?

WiFi Calling क्या होता है?

WiFi Calling को VoWiFi के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग तब किया जाता है, जब आपके एरिया में कालिंग नेटवर्क अच्छा न हो। इसमें सिम का उपयोग न करके WiFi के माध्यम से कनेक्शन बनाया जाता है। यदि आप नार्मल कॉलिंग भी कर रहे हैं, तो WiFi Calling ऑन होने से कनेक्शन में सुधार होता है, और आवाज बिना अटके स्पष्ट सुनाई देती है।

नोट: आप WiFi Calling तभी कर सकते हैं जब आपका नेटवर्क प्रोवाइडर (जैसे; जिओ, एयरटेल) WiFi कॉलिंग को सपोर्ट करता हो और आपके फ़ोन में यह फीचर उपलब्ध हो।

Android में WiFi Calling कैसे करें?

सभी Android फ़ोन्स में WiFi Calling ऑन करने का तरीका समान रहता है, लेकिन फंक्शन के नाम चेंज हो सकते हैं। नीचे मैंने Realme का उदाहरण देते हुए इसे समझाया है।

1. सबसे पहले अपने फ़ोन की सेटिंग्स में जाएं।

2. यहाँ “Mobile Network” के ऑप्शन पर क्लिक करें, फिर उस SIM पर क्लिक करें, जिससे कालिंग करते हैं।

3. अब “WiFi Calling” के ऑप्शन पर क्लिक करें, फिर “WiFi Calling” के सामने बने टॉगल बटन को ऑन करें।

अगर आपको अपने फ़ोन में यह ऑप्शन नहीं मिल रहा है तो आप सेटिंग में जाकर WiFi Calling सर्च भी कर सकते हो।

4. इतना करने पर आपके फ़ोन में WiFi Calling ऑन हो जाएगी।

अब आपको किसी भी नंबर पर नॉर्मल तरीके से कॉल करना है, जैसे आप सामान्यतः करते हैं। यदि आपका फोन और नेटवर्क सपोर्ट करता है, तो कॉल अपने आप ही WiFi कॉलिंग के माध्यम से होगी। WiFi कॉलिंग करने के लिए आपको कोई अलग से रिचार्ज कराने की ज़रूरत नहीं होती, यह आपके मौजूदा रिचार्ज प्लान में ही शामिल होती है। अधिक जानकारी के लिए आप अपने नेटवर्क प्रोवाइडर से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Conference Call कैसे करें?

iPhone में WiFi Calling कैसे करें?

आईफ़ोन में भी आप एंड्राइड की तरह ही सेटिंग में जाकर WiFi Calling के फीचर को आसानी से ऑन कर सकते हो।

  • इसके लिए सबसे पहले iPhone की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहाँ “Phone” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रॉल करें, और “WiFi Calling” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ “WiFi Calling” के सामने बने टॉगल बटन को ऑन करें।

WiFi Calling के फायदे

  • कम सिग्नल वाले एरिया में भी बिना किसी परेशानी के कालिंग कर सकते हैं।
  • इससे कालिंग के दौरान वॉइस क्वालिटी इम्प्रूव हो जाती है।
  • ये फ़ोन का pre installed फंक्शन है, इसलिए किसी अन्य ऐप की आवश्यकता नहीं होती है।
  • इससे पैसो की बचत होती है, क्यूंकि सेल्युलर प्लान्स के मुकाबले सस्ता है।

WiFi Calling के नुक़सान

  • WiFi कनेक्शन स्ट्रांग नहीं होने पर वॉइस क्लियर नहीं आती और फ़ोन डिसकनेक्ट भी हो जाता है।
  • WiFi हर जगह उपलब्ध नहीं होता है।
  • सभी फ़ोन WiFi Calling फीचर को सपोर्ट नहीं करते हैं।
  • WiFi कनेक्शन नहीं मिलने पर यात्रा के दौरान आप इसका उपयोग नहीं कर सकते हैं।

आशा करता हूँ की WiFi Calling करने से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी आपको इस पोस्ट में मिल चुकी होगी। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हो।

यह भी पढ़ें: Call Recording कैसे करें?

संबंधित प्रश्न

क्या बिना रिचार्ज के WiFi Calling कर सकते हैं?

हाँ, कुछ सर्विस प्रोवाइडर अलाउ करते हैं बिना रिचार्ज के WiFi Calling करना। बाक़ी आप VoIP सर्विस जैसे WhasApp, Skype की मदद से भी फ्री में WiFi Calling कर सकते हो।

क्या WiFi Calling सुरक्षित है?

हाँ, WiFi Calling बिलकुल सुरक्षित है, क्यूंकि यह आटोमेटिक वॉइस इनक्रिप्शन पर कार्य करती है, जिससे इसे ट्रेस नहीं किया जा सकता है।

क्या बिना नेटवर्क के WiFi Calling कर सकते हैं?

जी हाँ, कुछ सर्विस प्रोवाइडर बिना सेलुलर नेटवर्क के भी WiFi Calling की सुविधा देते हैं। बाक़ी इसके इलावा आप VoIP सर्विस जैसे WhatsApp, Telegram की मदद से भी WiFi Calling कर सकते हैं।

नवीनतम लेख

संबंधित लेख

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here