मोबाइल पर ऑनलाइन अखबार कैसे पढ़े? फ्री में E Newspaper पढ़ें

आजकल स्मार्टफोन का प्रयोग हर डिजिटल कार्य के लिए हो रहा है। यहां तक की अगर आपके पास इंटरनेट और स्मार्टफोन है तो अब आप ऑनलाइन खबरें भी पढ़ सकते हैं। जिसकी वजह से आप अखबार खरीदने की भी आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आप आसानी से डेली ट्रेंडिंग खबरें, कैटेगरी वाइज खबरें, सेलिब्रिटी खबरें, खेल खबरें, मौसम संबंधित खबरें इत्यादि को फोन के माध्यम से पता कर सकते हैं। 

आइये स्टेप बाय स्टेप समझते हैं की फ्री में मोबाइल पर ऑनलाइन खबरें कैसे पढ़ सकते है? या फिर अखबार पढ़ने के लिए बेस्ट ऐप्स कौन से हैं?

मोबाइल में ऑनलाइन अख़बार कैसे पढ़े? (E Newspaper)

1. सबसे पहले आप अपने फोन में Chrome ब्राउजर को ओपन करें।

2. इसके बाद अब आपको Homepage पर ही Discover नामक एक फीचर दिखेगा जिसको आपको स्क्रॉल करना है। यहां पर आप अलग अलग ट्रेंडिंग खबरें पढ़ पाओगे।

3. अगर आपको डिस्कवर पर दिखाई गई खबरें पसंद नहीं आती है तो सामने दिए सर्च बॉक्स पर क्लिक करें। यहां पर e Newspaper लिख कर के सर्च करें।

4. अब आपको ढेर सारी टॉप वेबसाइट के न्यूजपेपर दिखाई देंगे। आपको अपनी पसंद के हिसाब से किसी एक पर क्लिक करना है।

5. आप चाहो तो डायरेक्ट epaper.jagran.com की वेबसाइट पर भी जा सकते हो। अब इसके बाद Login Now पर टैप करना है। इसके बाद Login With Google पर क्लिक करें।

6. फिर इसके बाद जिस भी City का न्यूजपेपर आप पढ़ना चाहते हैं! उसको सेलेक्ट करें। इसके बाद Image View पर क्लिक करें और इस तरह से आप e Newspaper पड़ पाओगे।

इस तरह से आप आसानी से अपने मोबाइल पर ही ऑनलाइन अख़बार पढ़ सकते हो। इसके इलावा और भी कुछ ऐप्स एंड तरीक़े है मोबाइल में ऑनलाइन खबरें पढ़ने के। आइये उनको देखते हैं।

मोबाइल में ऑनलाइन खबरें कैसे पढ़े? (दूसरा तरीका)

1. सबसे पहले अपने फ़ोन में Google News ऐप को डाउनलोड करें।

Download Google News

2. इसके बाद अब होमपेज पर Top Stories में लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरें दिखाई देगी। आपको जो भी ख़बर पढ़नी है उसपर क्लिक करें।

3. यहां पर ऑटोमेटिक आपको इंग्लिश में खबरें दिखाई देती है अगर आप उसे हिंदी में देखना चाहते हैं तो Profile Icon पर टैप करें। इसके बाद News Settings पर क्लिक करें।

4. इसके बाद Language & Region Of Interest पर क्लिक करें। अब यहां “हिंदी (भारत)” के आगे दिए गए Add बटन पर टैप करें।

5. इसके बाद फिर से हिंदी के आगे दिखाई दे रहे Three Dots पर टैप करें। फिर Make Primary पर क्लिक करें।

6. अब आपको गूगल न्यूज पर सभी खबरें हिंदी में दिखाई देगी। इसी तरह से आप गूगल न्यूज ऐप के माध्यम से ऑनलाइन खबरें पढ़ सकते हो।

इस तरह से आप देश दुनिया की सारी खबरें ऑनलाइन अपने मोबाइल पर ही पढ़ पाओगे।

ऐप से मोबाइल में ऑनलाइन खबरें कैसे पढ़े? (तीसरा तरीका)

1. सबसे पहले अपने फ़ोन में प्ले स्टोर से Jagran Hindi News ऐप को डाउनलोड करें।

Download Jagran App

नोट: आप प्ले स्टोर पर सर्च करके किसी भी टॉप न्यूज़ ऐप जैसे Times Of India, AajTak, दैनिक भास्कर इत्यादि को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

2. इसमें बाद अब ऐप को ओपन करें फिर अपनी पसंदीदा भाषा का चुनाव करें और Submit पर क्लिक करें। इसके बाद यदि आप न्यूज की नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं! तो Allow पर टैप करें।

3. अब आपको यहां पर ताजा खबरें, आईपीएल, राज्य, बिजनेस, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, टेक इत्यादि सभी खबरें मिल जायेगी।

इसके एलवा और बहुत से ऐप्स उपलब्ध है जिन पर आप ऑनलाइन सारी खबरें पढ़ सकते हो।

यह भी पढ़ें: मोबाइल से ऑनलाइन शादी का कार्ड कैसे बनाएं?

ऑनलाइन अखबार पढ़ने के लिए बेस्ट एप्स

1. दैनिक भास्कर

दैनिक भास्कर एक न्यूज ऐप है जहां पर आप हिंदी, इंग्लिश या रीजनल भाषा में न्यूज पढ़ सकते हैं। यह लगभग हर राज्य में अपने 65 से भी अधिक संस्करण प्रकाशित करता है। यहां पर आप लगभग हर कैटेगरी से संबंधित अखबार ऑनलाइन पढ़ पाओगे।

डाउनलोड करें

2. फ्लिपबोर्ड

यह एक स्टोरी रीडर ऐप है जहां पर हर न्यूज आपको स्टोरी फॉर्मेट में मिलती है। जिसकी वजह से आपका काफी ज्यादा समय बचता है और आप ट्रेंडिंग खबरों को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। यहां पर आपको इंग्लिश अखबार के साथ साथ हिंदी, रीजनल भाषा का भी सपोर्ट मिलता है। यहां पर आप मैगजीन का आनंद भी उठा सकते हैं।

डाउनलोड करें

3. Feedly

अगर आपको कैटेगरी वाइज अखबार पढ़ना पसंद है! तो फीडली काफी बेहतरीन ऐप है। यहां पर हर खबर आपको आसानी से मिल जाती है। साथ ही आप भी खबर के बारे में सर्च या Discover के माध्यम से भी एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर हरेक कैटेगरी की न्यूज आपको मिल जायेगी।

डाउनलोड करें

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको मोबाइल पर ऑनलाइन सारी खबरें या अख़बार पढ़ने या डाउनलोड करने से जुड़ी सभी प्रकार की पूरी जानकारी इस पोस्ट में मिल गई होगी।

नवीनतम लेख

संबंधित लेख

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here