गूगल मैप पर पेट्रोल पंप कैसे खोजें? CNG, डीजल या पेट्रोल कोई भी

गूगल मैप अब काफी ज्यादा Advanced हो चुका है! आप आसानी से गूगल मैप के माध्यम से पेट्रोल पंप तथा गैस स्टेशन इत्यादि खोज सकते हैं। इसके साथ ही आप मैप पर किसी पेट्रोल पंप या अन्य जगहों को सेव भी कर सकते हैं। यहां तक की आपको गूगल उस जगह के नजदीक होने पर ऑटोमेटिक नोटिफिकेशन भी भेजता रहेगा।

आस पास के पेट्रोल पंप की लोकेशन देखने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन और इंटरनेट होना चाहिए। उसके बाद आप अपने गूगल मैप की सहायता से ही आस पास के पेट्रोल पंप को खोज पाओगे। यही नहीं उस पेट्रोल पंप या गैस स्टेशन में पेट्रोल/CNG इत्यादि है या नहीं यह भी पता कर पाओगे। 

आइये स्टेप बाय स्टेप समझते हैं की गूगल मैप पर CNG, डीजल या पेट्रोल पंप कैसे खोजें?

गूगल मैप पर अपने आस पास के पेट्रोल पंप कैसे खोजें?

1. सबसे पहले अपने फोन में मोजूद Google Map ऐप को ओपन करें। यह ऐप आपके फ़ोन में पहले से ही होगा आप सर्च करके ओपन कर सकते हो।

2. इसके बाद Search Here पर टैप करें। अब यहां पर “Patrol Pump Near Me” या “Patrol Pump” लिख कर के सर्च करें।

3. उसके बाद Location Icon पर टैप करें। फिर इसके बाद आपको OK का बटन दिखाई देगा उसपर क्लिक करके लोकेशन ऑन हो जायेगी।

4. अब आपके आस पास जितने भी पेट्रोल पंप मोजूद होंगे उन सभी को आप मैप पर पेट्रोल पंप आइकॉन के रूप में देख पाओगे।

यहाँ पर आपको पेट्रोल पम्प खुला है या नहीं, कितने बजे बंद होगा और आपके लोकेशन से कितनी दूर है यह सब दिखायी देगा। जो आपके सबसे पास हो और Open हो आपको उसपर क्लिक करना है।

5. अब इसके बाद जिस पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाना है उसपर क्लिक करें। फिर Start पर टैप करें।

इसके बाद आपको उस पेट्रोल पंप के लिए Best Route दिख जायेगा। इसके साथ ही वहां तक जाने को एस्टीमेट Time कितना लगेगा वह भी आपको बताया जायेगा।

6. अब अगर आपको पता करना है कि जिस पेट्रोल पंप पर आप जा रहे हो वहां पर पेट्रोल/डीजल है या नहीं! तो उसके लिए उस पेट्रोल पम्प आइकॉन पर टैप करें। फिर उसके बाद Call बटन पर क्लिक करें।

अब आपकी कॉल उस पेट्रोल पंप के ऑफिस में लग जाएगी। आप उनसे कॉल के माध्यम से ही पता कर सकते हैं कि उस पेट्रोल पंप पर अभी पेट्रोल/डीजल है या नहीं।

गूगल मैप पर अपने आस पास के CNG पंप कैसे खोजें?

1. पहले आप अपने फोन में मोजूद गूगल मैप ऐप को खोलें।

2. इसके बाद यहां पर सर्च बॉक्स पर क्लिक करें। फिर उसके बाद यहां “CNG Pump Near Me” लिखना है और सर्च करें।

3. अब यहां पर आपको अपने नजदीकी उन सभी पंप की लिस्ट दिखाई देगी जोकि CNG Gas प्रोवाइड करवाते हैं।

4. आपको जिस भी CNG पंप से गैस भरवानी है उसपर क्लिक करें। (जो आपके लोकेशन के पास हो और Open हो उसी पर क्लिक करना है।) फिर उसके बाद Start पर क्लिक करें। जिसके बाद आपको Google मैप वहां का रास्ता दिखाएगा।

अगर आप पता करना चाहते हो की अभी उस CNG पम्प पर गैस है या नहीं तो Call बटन पर क्लिक करके उनसे फ़ोन पर पूछ सकते हो।

इस तरह से बहुत ही आसानी से आप गूगल मैप की सहायता से अपने आस पास के पेट्रोल पम्प को आसानी से खोज सकते हो।

संबंधित प्रश्न

पेट्रोल पम्प खुल रहा है या नहीं यह कैसे पता करें?

जब आप गूगल मैप पर अपने आसपास के पेट्रोल पंप को खोजते हैं !तो सामने ही आपको वहां पर OPEN या CLOSE लिखा हुआ दिखाई देता है। इसके साथ ही आप कॉल करके भी पेट्रोल पंप के बारे में पता कर सकते हो।

CNG पम्प पर गैस है या नहीं यह कैसे पता करें?

इसके लिए आपको उसे पंप के लिए कॉल करना होगा जो की गूगल Map पर आपको उनका नंबर मिल जाएगा। फिर आप उनसे पूछ सकते हो कि वहां पर गैस मौजूद है या नहीं।

पेट्रोल पम्प कितनी दूर है यह कैसे पता करे?

जब आप किसी पार्टिकुलर पेट्रोल पंप को सर्च करते हो और उसकी डायरेक्शन जानने के लिए Starr पर क्लिक करते हो! उसके बाद आपको वह बेस्ट रूट दिखता है। वहां पर ही आपको पेट्रोल पंप कितनी दूर है इसका डिस्टेंस भी बताया जाएगा।

गाड़ी में कितना पेट्रोल बचा है यह कैसे पता करें?

इसको जानने के लिए आप अपने स्टीयरिंग व्हील के पीछे एक स्पीडोमीटर होगा। वहां पर फ्यूल इंडिकेटर होता है। आप उसको चेक करके यह पता कर सकते हैं कि आपकी गाड़ी में कितना पेट्रोल बचा हुआ है।

नवीनतम लेख

संबंधित लेख

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here